IPS Bhavana Gupta : बड़ा प्रशासनिक अपडेट…! बलौदाबाजार की SP भावना गुप्ता 117 दिनों की छुट्टी पर…OP शर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार…यहां जानें वजह

Must Read

बलौदाबाजार, 25 अप्रैल। IPS Bhavana Gupta : बलौदाबाजार जिले की पुलिस व्यवस्था में अहम प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता चार महीने के मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं।

गृह विभाग द्वारा उनका 117 दिनों का अवकाश (14 अगस्त तक) स्वीकृत किया गया है। इस दौरान उनकी गैरमौजूदगी में OP Sharma को बलौदाबाजार एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बताया जा रहा है कि ओपी शर्मा वर्तमान में चौथी बटालियन, माना में कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं और अब वे अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। यह प्रशासनिक निर्णय जिले की कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

- Advertisement -
Latest News

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026: समाज की समस्याओं के समाधान वाले आइडिया होंगे पुरस्कृत, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच,देखिए विडिओ

कोरबा। समाज और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के नए एवं प्रभावी समाधान तलाशने के उद्देश्य से सेवा संकल्प...

More Articles Like This