KORBA: शराब दुकान के समीप युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

Must Read

कोरबा। बालको नगर क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। घटना बालकोनगर थानांतर्गत लालघाट शराब दुकान के पास नया रिस्दा रोड पर की बताई जा रही है।

अजीत यादव उम्र 25 वर्ष बाइक से रिस्दा की तरफ जा रहा था। इसी बीच तीन युवकों ने उसका रास्ता रोका। उससे विवाद किया। मामला बढऩे पर युवकों ने अजीत की सिर पर शराब की बोतल को फोड़ दिया और उसके पेट पर चाकू से हमला किया। युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका इलाज जारी है। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। घायल युवक की मानें तो दो लोगों के साथ उसका पुराना विवाद चल रहा है और दोनों युवकों ने उस पर हमला किया है। घटना की सूचना बालकोनगर थाना को दी गई है। पुलिस मामले की पतासाजी कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

Chhattisgarh Smart Meter : स्मार्ट मीटर से जानें कितनी बिजली खर्च हो रही, खपत पर ऐसे रखें नजर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में स्मार्ट मीटर अहम भूमिका निभा...

More Articles Like This