KORBA :गौ माता चौक से उरगा बायपास मार्ग में राखड़ वाहनों का कब्जा ! घण्टों जाम से जनता हलाकान ,हादसों का बना रहता है खतरा …..

Must Read

कोरबा। शहर के प्रमुख मार्गों में से एक गौ माता चौक से उरगा जाने वाली बायपास रोड इन दिनों राखड़ ढोने वाले भारी वाहनों से बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है। रोजाना सड़क पर ओवरलोडेड ट्रक खड़े रहने से घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। इससे आम जनता, विशेषकर स्कूली वाहन और एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाएं भी फंस जाती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस समस्या की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। आए दिन मोटरसाइकिल और कार चालकों को हादसों का शिकार होना पड़ता है। इसके बावजूद आरटीओ प्रशासन राखड़ ट्रकों की ओवरलोडिंग और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने से कतराता नजर आ रहा है।
लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर समय रहते ट्रकों की अनियंत्रित आवाजाही पर लगाम नहीं लगाई गई तो बायपास रोड पूरी तरह से जाम और खतरनाक मार्ग में तब्दील हो जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से तत्काल पहल कर समाधान की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो (LOGO) डिज़ाइन की प्रतियोगिता, उत्कृष्ट लोगो को मिलेगा 2.5 लाख का इनाम।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अब बना “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल”----00----मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के...

More Articles Like This