सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ हुई अहम बैठक

Must Read

कोरबा । “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोरबा पुलिस ने महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में जिले के सर्राफा कारोबारी, गोल्ड लोन कंपनियों के प्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधिकारियों ने सभी दुकानों और कार्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाने, रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखने और समय-समय पर कैमरों की जांच कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही प्रतिष्ठानों में पर्याप्त रोशनी, प्रशिक्षित एवं सत्यापित सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति तथा नकदी और आभूषणों के परिवहन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। दुकान में कार्यरत कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस ने व्यापारियों को आगाह किया कि दुकान में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें। मास्क पहनकर आने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित किए बिना कीमती सामान न देने की हिदायत दी गई। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर देने की अपील की गई।

कोरबा पुलिस ने कहा कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में आम नागरिकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

नवरात्रि आयोजनों पर प्रशासन की नजर, विसर्जन में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध

गरबा, डांडिया और दुर्गा पूजा समितियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी; पंडालों में सीसीटीवी, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...

More Articles Like This