आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को कोरबा पुलिस ने किया गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी सीएसईबी पुलिस द्वारा की गई।


पुलिस के अनुसार, ढेंगुरनाला कोहड़िया निवासी बसंत पटेल (40 वर्ष) द्वारा 10 मई 2026 को आत्मघाती कदम उठाए जाने की सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों, परिजनों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पाया कि आरोपी नीलकुमार चौहान ने मृतक से ₹15 हजार की राशि ली थी, जिसे वापस नहीं किया गया। साथ ही मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, घटनास्थल निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फॉरेंसिक जांच के आधार पर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी की भूमिका स्पष्ट होने पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपी नीलकुमार चौहान (36 वर्ष) मूलतः ग्राम महेदी, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा का निवासी है तथा वर्तमान में ढेंगुरनाला कोहड़िया, कोरबा में रह रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, अपराध या अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग: SECL अस्पताल के पास भीषण आग, फुटपाथ की दुकानें जलकर खाक; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला विडिओ

कोरबा।ऊर्जाधानी कोरबा से इस वक्त एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। एसईसीएल (SECL) अस्पताल के समीप...

More Articles Like This