दौड़ेगा कोरबा, हरा-भरा होगा शहर…! मैराथन में जीतें ₹50 हजार से ज्यादा के इनाम…किरण पिस्दा बढ़ाएंगी धावकों का उत्साह

Must Read

कोरबा, 17 जुलाई।  हरित और स्वच्छ कोरबा के संकल्प को जनआंदोलन बनाने के लिए जिला प्रशासन 18 जुलाई (शनिवार) को ‘Run for Green’ मैराथन का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन सुबह 7:00 बजे ओपन थिएटर, घंटाघर, कोरबा से शुरू होगा और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का हिस्सा होगा।

इस मैराथन का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। दौड़ के बाद प्रतिभागी वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लेंगे।

₹50 हजार से अधिक के पुरस्कार

मैराथन में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ₹50 हजार से अधिक की कुल पुरस्कार राशि दी जाएगी, जिससे युवाओं और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

किरण पिस्दा रहेंगी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी किरण पिस्दा विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ की विजेता टीम की कप्तान रह चुकीं किरण प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाएंगी।

कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

कार्यक्रम में वाणिज्य, उद्योग, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत करेंगी। वहीं सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह और नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिला प्रशासन ने युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर हरित, स्वच्छ और स्वस्थ कोरबा के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की है।

- Advertisement -
Latest News

ब्रेकिंग न्यूज़: कटघोरा में नदी किनारे डाबरी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला

कटघोरा। कटघोरा बस्ती के पीछे जुराली नदी के किनारे स्थित एक छोटी डाबरी में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति...

More Articles Like This