कोरबा। समाजसेवी नरेंद्र देवांगन जी ने समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। दीपों का यह त्यौहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, इसे हम सभी को आपसी प्रेम और सद्भावना के साथ मनाना चाहिए।
उन्होंने सभी से अपील की कि दीपावली मनाते समय पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान रखें, स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बाँटें।
✨ “सभी के जीवन में खुशियों के दीप जलें, यही मेरी शुभकामना है।” – नरेंद्र देवांगन जी ✨















