राज्यसभा में गृह मंत्री की मौजूदगी को लेकर विपक्ष का हंगामा, रेणुका चौधरी ने सरकार पर साधा निशाना,देखिए विडिओ

Must Read


नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में उस समय हंगामा देखने को मिला जब कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने गृह मंत्री की सदन में अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को सदन में आकर जवाब देना चाहिए और सरकार पर छात्र प्रदर्शन से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया।


बहस के दौरान रेणुका चौधरी ने यह भी टिप्पणी की कि राज्यसभा टीवी पर उनकी तस्वीर नहीं दिखाई गई। विपक्ष ने छात्र प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए जवाब की मांग की, जबकि सत्ता पक्ष की ओर से भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
संसद के मानसून सत्र में इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और कुछ समय के लिए सदन का माहौल गरमा गया।

- Advertisement -
Latest News

सेवा सेतु शिविर में 89 आवेदन प्राप्त, विभिन्न योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन बोले—सरकार और जनता के बीच विश्वास व सेवा का सेतु बन रहा अभियानकोरबा, 04 अक्टूबर...

More Articles Like This