22 लाख की यात्री बस चोरी, कुछ घंटों में बरामदकोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read

Korba Police द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने 22 लाख रुपये कीमत की चोरी हुई यात्री बस को कुछ ही घंटों में बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


मामला चौकी सीएसईबी रामपुर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 3 जून 2026 को प्रार्थी ने सूचना दी कि उसकी यात्री बस क्रमांक CG-10-G-1601 नया बस स्टैंड कोरबा से चोरी हो गई है। बस की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


जांच के दौरान बस के कंडक्टर की सतर्कता से चोरी गई बस और आरोपी की पहचान हो गई। कंडक्टर ने आरोपी को कोहड़िया के पास पकड़ लिया और उसे चौकी सीएसईबी रामपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान मनजीत सिंह टोप्पो (31 वर्ष), निवासी बंधियापारा सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा के रूप में हुई। आरोपी ने बस चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई बस को सुरक्षित बरामद कर जब्त कर लिया है।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -
Latest News

SECL ब्लास्टिंग से नरईबोध गांव पर संकट, पुनर्वास में देरी और झूठी FIR का आरोप; पार्षद अमिला पटेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा...

ग्रामीणों की सुरक्षा, मुआवजा और पुनर्वास की मांग; SECL गेवरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवालकोरबा :- नगर...

More Articles Like This