भैरोताल की महिलाओं की पहल पर हरकत में आई पुलिस, अवैध नशे के खिलाफ 5 लोगों पर कार्रवाई,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना कुसमुण्डा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 65 भैरोताल की महिलाओं की सूचना पर पुलिस ने अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को भैरोताल क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायत थाना कुसमुण्डा पुलिस से की थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कई घरों में दबिश देकर जांच की और मौके के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।


कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ भैरोताल बस्ती के सामुदायिक भवन में महिलाओं की बैठक ली। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे क्षेत्र में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना बिना डर के पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर सूचना पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी।
बैठक में थाना प्रभारी ने अवैध शराब और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही स्पष्ट किया कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, पार्षद, मितानिन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कोरबा पुलिस ने कहा कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत नशा मुक्ति, अपराध नियंत्रण और जनजागरूकता के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

- Advertisement -
Latest News

पुस्तक वितरण में अव्यवस्था को लेकर भड़का अशासकीय विद्यालय संघ, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

कोरबा 27 जून। छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा में निजी विद्यालय संचालकों...

More Articles Like This