गैस सिलेंडर के पास बैठा था नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा – जिले में लगातार बढ़ रही उमस और मौसम में बदलाव के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विषैले और विषहीन सर्प निकल रहे हैं, इसी क्रम में कल रात्रि 11.30 बजे नकटीखार क्षेत्र के एक घर में गैस सिलेंडर के पास बैठे नाग को देखकर परिजनों में दहशत फैल गई, सांप को देखते ही घर वालों ने नोवा नेचर के जितेंद्र सारथी को सूचना दिया थोड़ी देर पश्चात जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सावधानी पूर्वक सर्प का सफल रेस्क्यू किया फिर उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया।

जितेंद्र सारथी ने आमजन से अपील की है कि घर या आसपास कहीं भी सांप दिखाई दे तो उसे मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग या रेस्क्यु टीम के हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें, बल्कि पीड़ित को जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं तथा आवश्यकता होने पर उनसे संपर्क कर सही परामर्श प्राप्त करें। जागरूकता और समय पर उपचार ही सर्पदंश से होने वाली मृत्यु को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।

- Advertisement -
Latest News

महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40 साल से ज्यादा उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा फायदा

छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने जा रही है। अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित...

More Articles Like This