मुर्गी के बाड़े में घुसा शिकार करने कोबरा,वन विभाग के रेस्क्यु टीम ने किया कोबरा का रेस्क्यु,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा : बारिश का मौसम आते ही जिले में लगातार सांपों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया हैं, इस वक्त लोगों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत हैं, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अब लोग जागरूक नज़र आते हैं पहले लोग सांपों को देखते ही मार देते थे वहीं अब रेस्क्यु टीम को जानकारी देते हैं, ऐसा ही मामला रिश्दी बस्ती में देखने को मिला, जहां एक भारतीय नाग शिकार के लिए मुर्गी के बाड़े में घुसा तो उसको मारने की बजाए लोगों ने रेस्क्यु टीम को जानकारी देना ज्यादा जरूरी समझा,

जिसके बाद बिना देरी किए घर वालों ने इसकी जानकारी वन विभाग के रेस्क्यु टीम जितेंद्र सारथी को दिया फिर कोरबा डीएफओ मयंक अग्रवाल को दिया गया और उनके निर्देशानुसार एसडीओ आशीष खेलवार के मार्गदर्शन में रेस्क्यु टीम मौके स्थल पर पहुंच कर पहले सांप को बाड़े में सुरक्षित रेस्क्यु कर थैले में डाला गया तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सांस लिया और रेस्क्यु टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया फिर उसे दूर जंगल में छोड़ दिया गया।

*डॉ सदल नाथ ने आम जानो से आग्रह करते हुए कहा की जब भी सर्प दंश हो तत्काल हस्पताल जाएं साथ ही सांप घर में घुस जाने पर भयभीत न होते हुए, रेस्क्यु के लिए तत्काल जितेंद्र सारथी एवं उनकी रेस्क्यु टीम को जानकारी दे।*

*कोरबा डीएफओ  मयंक अग्रवाल ने सभी आम जानो से आग्रह किया है की वन्य प्राणी से संबंधित कोई भी मदद/जानकारी चाहिए तो तत्काल वन विभाग से संपर्क करे।*

- Advertisement -
Latest News

श्रीमद्भागवत कथा उत्सव को लेकर तैयारियां तेज, 14 सितंबर को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा,देखिए विडिओ

कोरबा। शहर में आयोजित होने जा रहे श्रीमद्भागवत कथा उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन की शुरुआत 14 सितंबर 2026, सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा प्रातः 10 बजे श्री श्याम मंदिर, कोरबा से पीली कोठी तक निकाली जाएगी।आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वाचन […]

More Articles Like This