SECL:अजय के नेतृत्व में आंदोलन,झुका प्रबन्धन, मिली नौकरी

Must Read

आधार कार्ड में पता बदलवा कर नौकरी करने वालों की होगी जांच

कोरबा। SECL गेवरा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में रोजगार के लिए मांदर सहित ढोल-नगाड़ों को बजाकर प्रदर्शन करते हुए प्रबन्धन को नींद से जगाया गया। अजय जायसवाल की अगुवाई में हुए आंदोलन, घेराव, तालाबंदी से भू-विस्थापितों के सामने पर झुके प्रबंधन ने दर्जन भर को नौकरी देने की बात कही। बाकी को भी जल्द रोजगार मिलेगा।

एसईसीएल की गेवरा खदान में रोजगार की मांग को लेकर सोमवार को पुनः भू-विस्थापित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गेवरा जीएम कार्यालय के बाहर सुबह से ही ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में भू-विस्थापित एकत्र हुए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेता पूर्व् जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में सोमवार को हुए इस प्रदर्शन में भू-विस्थापितों का मुख्य आरोप था कि खदान में कार्यरत निजी ठेका कंपनी स्थानीय लोगों की उपेक्षा और दुर्व्यवहार कर बाहरी लोगों को काम पर रख रही है। प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए गेवरा जीएम एसके मोहंती को मौके पर आना पड़ा। प्रदर्शनकारियों और प्रबंधन के बीच तीखी नोकझोंक के बाद स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

प्रबंधन ने तत्काल एक दर्जन से अधिक लोगों को रोजगार देने का निर्णय लिया और आश्वासन दिया कि आने वाले समय में सभी स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा। कांग्रेस नेता जायसवाल ने बताया कि प्रदर्शन के दबाव में प्रबंधन को झुकना पड़ा और गेवरा जीएम को स्वयं जमीन पर बैठकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता करनी पड़ी। प्रबंधन की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। आज भी एक भी कर्मचारी महाप्रबंधक कार्यालय के अंदर प्रवेश नही कर सके। कर्मचारी घर की ओर लौट गए।

- Advertisement -
Latest News

संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ तत्परता से खड़ी है सरकार

जगदलपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जगदलपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में संचालित बाढ़...

More Articles Like This