एकतरफा प्यार में फायरिंग कांड: कट्टा सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, डकैती के मामलों में भी था शामिल

Must Read

कोरबा। बालकोनगर थाना क्षेत्र के दोन्द्रों संगम नगर में युवती के पिता पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी साहिल मासी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने उस मास्टरमाइंड को भी सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है, जिसने वारदात के लिए देसी कट्टा उपलब्ध कराया था। आरोपी विवेक राजपूत घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसे पुलिस की विशेष टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया है।

विवाद के बाद कट्टा से फायरिंग, इलाके में फैल गई थी दहशत

यह पूरी वारदात 19 फरवरी को हुई थी। साहिल मासी नामक युवक एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। युवती के परिजनों के विरोध करने पर आरोपी सनक गया और कट्टा लेकर उनके घर पहुँच गया। युवती के पिता से विवाद के दौरान साहिल ने उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद आरोपी भीड़ को डराने के लिए हथियार लहराते हुए फरार हो गया था।

अपराध की कुंडली: डकैती का आरोपी निकला मास्टरमाइंड
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी साहिल को अपराध की राह पर ले जाने और उसे हथियार दिलाने के पीछे विवेक राजपूत (24 वर्ष) का हाथ था। विवेक ने ही साहिल को देसी कट्टा और कारतूस दिए थे। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया मास्टरमाइंड विवेक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ बांगो थाना क्षेत्र में डकैती समेत कई अन्य गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनकी रही मुख्य भूमिका
बालकोनगर थाना प्रभारी युवराज तिवारी के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। टीम में शामिल इमरान खान, आरक्षक रामेश्वर यादव और हेमशरण ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को घेरकर पकड़ा। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवेक के पास हथियार कहाँ से आए थे।

- Advertisement -
Latest News

अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर

कोरबा, 15 मई 2026/ जिले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ईंधन एवं घरेलू गैस की कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएं...

More Articles Like This