चमत्कार: मूसलाधार बारिश के चलते गणेश पंडाल पर गिरा विशालकाय पेड़, गणेश की प्रतिमा और पंडाल में सो रहे बच्चे पूरी तरह सुरक्षित

Must Read

कोरबा।  कोरबा जिलान्तर्गत वार्ड क्रमांक-21 सीएसईबी कॉलोनी में गणेशोत्सव के अवसर पर बनाए गए पंडाल पर तेज बारिश के दौरान अचानक एक विशालकाय वृक्ष गिर पड़ा। तेज बारिश और हवाओं के बीच हुई इस घटना से पूरा क्षेत्र दहल उठा। पंडाल के भीतर भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान थी और पाँच बच्चे वहीं सो रहे थे। गनीमत रही कि न तो बच्चों को चोट आई और न ही प्रतिमा को क्षति पहुँची। इस अप्रत्याशित घटना को लोग किसी ईश्वरीय चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे एक तेज धमाका हुआ। लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि गणेश पंडाल के ऊपर लगभग 55 वर्ष पुराना विशालकाय वृक्ष गिरा हुआ है। पंडाल की बांस-बल्लियों से बनी संरचना दब गई थी, लेकिन अंदर सो रहे बच्चे और प्रतिमा सुरक्षित थे। मौके पर मौजूद कॉलोनीवासियों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला।

कॉलोनीवासियों का आरोप लगाते हुए कहना है कि क्षेत्र में कई पुराने वृक्ष खड़े हैं, जिनकी जड़ें पूरी तरह खोखली हो चुकी हैं। बारिश और आंधी में इनके गिरने की घटनाएँ आम हो गई हैं। लोगों ने सीएसईबी प्रबंधन को कई बार आवेदन देकर वृक्षों की छंटाई और देखरेख की माँग की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों का कहना है कि यह घटना तो ईश्वर की कृपा से टल गई, लेकिन यदि भविष्य में ऐसा ही कोई पेड़ घरों, स्कूल या सड़कों पर गिरा, तो बड़ा हादसा हो सकता है।

पंडाल में सो रहे बच्चों के परिवारजन भी घटना स्थल पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि जब पेड़ गिरा तो वे समझ नहीं पा रहे थे कि भीतर बैठे बच्चे कैसे होंगे, लेकिन जैसे ही उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया, सबकी आँखों में खुशी के आँसू छलक आए ।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और सीएसईबी प्रबंधन से अपील की है कि क्षेत्र के पुराने वृक्षों की जाँच कर छंटाई और आवश्यक प्रबंधन किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी भी दिन अप्रत्याशित दुर्घटना सामने आ सकती है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम! बारिश के बीच तैयारियां तेज, 51 हजार तक की श्रीकृष्ण मूर्तियां, पुलिस का सख्त अलर्ट,देखिए विडिओ

कोरबा। कोरबा शहर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के मंदिरों...

More Articles Like This