कोरबा में आत्महत्या की हैरान कर देने वाली घटना, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

कोरबा जिले में एक दिव्यांग युवक ने ट्रक के नीचे आकर सुसाइड कर लिया। युवक के ऊपर से करीब 12 पहिए गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सुसाइड करने की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम कन्हैया देवांगन है, जो पैर से दिव्यांग था। वह बालको थाना क्षेत्र के परसा भाटा बस्ती का रहने वाला था। बालको स्थित ए के सिन्हा कंपनी में काम कर रहा था।

हादसे के बाद तड़प रहा था कन्हैया

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, यह हादसा 18 जून का है। शुरू में परिवार को लगा कि यह एक हादसा है, लेकिन घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज ने सच्चाई को बदल दिया। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि युवक खुद ट्रक के नीचे लेटा है।

इस दौरान ट्रक के करीब 12 चक्के युवक के ऊपर से गुजर गए। वीडियो में देख रहा है कि हादसे के थोड़ी देर बाद तक युवक वहीं पर तड़प रहा था, वहां से बाइक और साइकिल भी गुजरी। हालांकि कुछ देर तड़पने के बाद उसकी जान चली गई।

- Advertisement -
Latest News

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बस्ती में मनाई अंबेडकर जयंती, ग्रामीणों संग जमीन पर बैठकर किया भोज

कोरबा। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापखर्रा में मनाया बाबा भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती...

More Articles Like This