सीबीएसई 10वीं बोर्ड में प्रतिभावान छात्र आराध्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान

Must Read

कोरबा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अंतर्गत कक्षा दसवीं की परीक्षा में प्रतिभावान छात्र आराध्य शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। न्यू एरा पब्लिक स्कूल कोरबा में पढ़ रहे आराध्य ने अपनी मेहनत एवं लगन का परिचय देते हुए इस कक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता अर्जित की है। वह शहर के प्रतिष्ठित समाज सेवी अभिषेक शर्मा के पुत्र हैं।

अध्ययन क्षेत्र में शुरू से ही मेधावी रहे आराध्य नगर निगम कोरबा के पूर्व आयुक्त एवं कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा के पौत्र हैं। आगे की शिक्षा वह गणित लेकर करना चाहता है और इंजीनियरिंग में उम्दा करियर का लक्ष्य बनाया है।

- Advertisement -
Latest News

जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का हुआ लोकार्पण, मंत्री लखन लाल देवांगन ने समाज के योगदान की सराहना की

कोरबा। श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर, बुधवारी कोरबा में रविवार को जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण...

More Articles Like This