हसदेव नदी में दर्दनाक हादसा: बच्चों को बचाकर खुद डूब गया पिता, तलाश जारी

Must Read

जांजगीर-चांपा।’ जिले के हथनेवार एनीकेट में पिता ने अपने बच्चों की जान को बचा ली, लेकिन खुद हसदेव नदी में डूब गया। घटना शनिवार सुबह 7:15 बजे की है। 38 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद साहू अपने बच्चों श्वेता और मनीष के साथ नहाने गए थे।

नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। लक्ष्मी प्रसाद ने तुरंत छलांग लगाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। लेकिन वह खुद नदी से बाहर नहीं आ सके और लापता हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची।

नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। हसदेव नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।  घंटो बीत जाने के बाद भी लक्ष्मी प्रसाद का कोई पता नहीं चल सका है।स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार खोज में जुटी है।

- Advertisement -
Latest News

जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का हुआ लोकार्पण, मंत्री लखन लाल देवांगन ने समाज के योगदान की सराहना की

कोरबा। श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर, बुधवारी कोरबा में रविवार को जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण...

More Articles Like This