KORBA:वाहन की ठोकर से हुलिया बिगड़ा बिजली खंभे का, विभाग का ध्यान नहीं

Must Read

कोरबा,21 जनवरी 2025  । अमरैयापारा क्षेत्र में वाहन की जोरदार टक्कर से एक बिजली खंभा का पूरा हुलिया ही बदल गया । किसी प्रकार की जगह नहीं तो नहीं हुई लेकिन बिजली तार काफी नीचे आ गए इसलिए डर बना हुआ है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि सीएसईबी व्यवस्था को सही सलामत करें ताकि आशंकाओं को दूर किया जा सके।

अमरैयापारा में रेल लाइन के किनारे इस तरह का नजारा लोगों के ध्यान में आया। बताया गया कि शिव मंदिर के पास यह बिजली खंभा लगा हुआ है जिसे रात्रि में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और फिर चालक भाग खड़ा हुआ। टक्कर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सीधा खड़ा हुआ बिजली खंभा बीच से पूरी तरह मुड़ गया है। इस स्थिति में दूसरे खंबे से यहां तक लगाए गए बिजली तार पर असर पड़ा और काफी नीचे आ गए हैं। स्थानी लोगों ने बताया कि इस वजह से अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है और उनका यह डर स्वाभाविक है। नागरिकों ने पार्षद और बिजली विभाग की जानकारी में इस मामले को लाया है। लोगों का कहना है कि जितनी जल्द हो सके, यहां की यह तस्वीर बदलने के लिए काम किया जाना चाहिए।

- Advertisement -
Latest News

संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ तत्परता से खड़ी है सरकार

जगदलपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जगदलपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में संचालित बाढ़...

More Articles Like This