भीषण गर्मी का कहर: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां समय से पहले घोषित

Must Read

रायपुर छत्तीसगढ़।प्रदेश में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को समय से पहले लागू कर दिया गया है।
पूर्व में जारी आदेश दिनांक 22 सितंबर 2025 के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई 2026 से 15 जून 2026 तक निर्धारित था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इसमें संशोधन किया गया है। अब प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

सरकार के इस निर्णय से छात्रों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी तथा उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों पर लागू होगा, जबकि शिक्षकों के लिए यह आदेश प्रभावी नहीं रहेगा। साथ ही विभागीय आदेश दिनांक 22 सितंबर 2025 की अन्य शर्तें यथावत लागू रहेंगी।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

- Advertisement -
Latest News

सजग कोरबा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा बिक्री करते महिला गिरफ्तार

कोरबा, छत्तीसगढ़।“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण...

More Articles Like This