कोरबा में ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं महासत्संग’ का भव्य आयोजन 24 अप्रैल को,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। शहर में आध्यात्मिक माहौल को और अधिक सजीव बनाने के उद्देश्य से द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा 24 अप्रैल 2026 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं महासत्संग’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।


आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव होगा, जहां श्रद्धा, ऊर्जा और चेतना का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में सुमेरु टीम बेंगलुरु द्वारा महासत्संग की प्रस्तुति दी जाएगी, जो श्रद्धालुओं को भक्ति और ध्यान की गहराई से जोड़ने का प्रयास करेगी।


यह आयोजन ओपन थिएटर, घंटाघर में शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने शहरवासियों से परिवार सहित उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।


आयोजन समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम और अधिक सफल एवं पावन बनेगा। इसे एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अनुभव का अवसर बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की गई है।

- Advertisement -
Latest News

बुंदेली गांव में पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर घूमता रहा युवक, गांव में दहशत…देखिए विडिओ

कोरबा/रजगामार:रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

More Articles Like This