दमकलकर्मियों के पहुंचने तक धू-धूकर जल गया केबिन, बाल बाल बचा चालक, देखें वीडियो……..

Must Read

Jb news- कोरबा जिले से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां मानिकपुर कोल साइडिंग में एक कोयला लोड ट्रेलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे तैसे चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी तरह जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना एसईसीएल मानिकपुर खदान के कांटा नंबर 3 की है, जहां पर खड़े कोयला से भरे ट्रेलर में आग लग गई। आग की लपटे इतनी भीषण थी कि पूरा केबिन जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कई बार देखा जा रहा है कि कोयला से लोड वाहन आग के हवाले हो रहे हैं ऐसा क्यों हो रहा है जांच का विषय है ।

देखिए  विडिओ–

- Advertisement -
Latest News

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने ग्राम पंचायत गिरारी के ग्राम गीतकुंवारी में कार्यक्रम आयोजित

कोरबा।  प्राकृतिक खेती योजना अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत गिरारी के आश्रित ग्राम गीतकुंवारी, विकासखंड कोरबा में किसानों...

More Articles Like This