कोयला विवाद में मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा बढ़ी,देखिए विडिओ

Must Read


📍 थाना दीपका, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)
कोरबा पुलिस ने कोयला गिराने की पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराएं जोड़ते हुए कार्रवाई की है।


थाना दीपका में दर्ज अपराध क्रमांक 188/2026 में धारा 109(1), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी राहुल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अप्रैल 2026 को ड्यूटी से घर लौटते समय क्रांति दुकान के पास आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे गिराकर लाठी-डंडों से मारपीट की। आसपास लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद घायल ने इलाज कराने के उपरांत थाना दीपका पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। विवेचना के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चन्दन सिंह और राहुल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
चन्दन सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार), हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा
राहुल सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार), हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा
कोरबा पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

लोकसभा में प्रियंका गांधी का हमला: “गोली चलाने का आदेश किसने दिया?” प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मांगा जवाब,देखिए विडिओ

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्र प्रदर्शन के...

More Articles Like This