कोरबा को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, घटनास्थल पर होगी त्वरित वैज्ञानिक जांच,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। राज्य फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी रायपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला एफएसएल यूनिट को आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में कोरबा जिले को भी अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन मिली है, जिससे अब अपराध स्थलों पर त्वरित वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य संकलन पहले से अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।


जिला फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी यूनिट, कोरबा द्वारा 23 मई 2026 को पुलिस प्रशासन के समन्वय से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोबाइल फॉरेंसिक वैन की उपयोगिता, आधुनिक तकनीकों और अपराध विवेचना में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, जिला एफएसएल अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, डीडीपी, डीपीओ, जीपी, एजीपी सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
मोबाइल फॉरेंसिक वैन की प्रमुख सुविधाएं
वैन के माध्यम से अब किसी भी अपराध स्थल पर तुरंत पहुंचकर प्राथमिक वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य संरक्षण और नमूनों का सुरक्षित संकलन किया जा सकेगा। इसमें ब्लड, डीएनए, फिंगरप्रिंट एवं अन्य जैविक साक्ष्यों की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक डेटा की प्रारंभिक डिजिटल फॉरेंसिक जांच भी की जा सकेगी।
इसके अलावा गोलीबारी, विस्फोटक और आगजनी जैसे गंभीर मामलों की वैज्ञानिक जांच में भी यह वैन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आधुनिक उपकरणों की मदद से साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सकेगा, जिससे न्यायालयीन प्रक्रिया में मजबूती मिलेगी।
विवेचना प्रक्रिया होगी और मजबूत
कार्यक्रम में बताया गया कि मोबाइल फॉरेंसिक वैन पुलिस, अभियोजन और फॉरेंसिक विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक साबित होगी। इससे अपराधों की विवेचना अधिक पारदर्शी, त्वरित और सशक्त बनेगी।
अधिकारियों ने कहा कि “मोबाइल फॉरेंसिक वैन से घटनास्थल पर ही त्वरित वैज्ञानिक जांच संभव होगी, जिससे अपराध विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकेगी।”

- Advertisement -
Latest News

🔴🟡🔵 बड़ी खबर | कोरबा 🔵🟡🔴🍬 न्यू दिल्ली स्वीट्स का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड!🚫 सुधार होने तक क्रय-विक्रय बंद,देखिए विडिओ

📍 कोरबा | शहर के निहारिका स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल...

More Articles Like This