कावेरी रेस्टोरेंट में जुटे करदाता, आयकर विभाग ने टैक्सपेयर आउटरीच प्रोग्राम में दी अहम जानकारियां,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। आयकर विभाग द्वारा करदाताओं को कर संबंधी नवीन नियमों, सुविधाओं एवं जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से कावेरी रेस्टोरेंट, कोरबा में “टैक्सपेयर आउटरीच प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आयकर अधिकारी (छूट), बिलासपुर के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें शहर के व्यापारी, उद्योगपति, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं करदाता बड़ी संख्या में शामिल हुए।


कार्यक्रम में आयकर विभाग के अधिकारियों ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, कर छूट संबंधी प्रावधानों, डिजिटल सेवाओं तथा करदाताओं के अधिकार एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपस्थित प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें समय पर कर भुगतान एवं रिटर्न दाखिल करने के लिए प्रेरित किया गया।


अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य करदाताओं और आयकर विभाग के बीच संवाद को मजबूत बनाना तथा कर अनुपालन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान करदाताओं को विभाग की विभिन्न ऑनलाइन सुविधाओं और नई व्यवस्थाओं से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे उपयोगी बताते हुए आयकर विभाग की इस पहल की सराहना की।

- Advertisement -
Latest News

🚨 ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज, गिरिबाला सिंह के घर पहुंची टीम 🚨देखिए विडिओ

Twisha Sharma मौत मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए Central...

More Articles Like This