शर्मनाक : नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करता रहा पति, पत्नी ने बनाया वीडियो, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार

Must Read

कैमूर। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी और शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं इस कृत्य का वीडियो बनाकर उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 4 घंटे के अंदर आरोपी दंपत्ति एकराम अंसारी और उसकी पत्नी शाहिदा बेगम को गिरफ्तार कर लिया है।

नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया संबंध
इस घटना की पुष्टि मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने प्रेस वार्ता कर की है। मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने आज बुधवार सुबह अनुमंडल कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि, कल मंगलवार को रामगढ़ थाना में एक महिला द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था, उनके द्वारा बताया गया कि 4 जून की शाम करीब 6 बजे रामगढ़ थाना अंतर्गत डरवन निवासी एकराम अंसारी पिता मुस्लिम अंसारी एवं पत्नी शाहिदा बेगम ने अपने घर बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत होने की स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी एकराम अंसारी ने पीड़िता के मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाया।

धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव
दर्ज शिकायत के अनुसार इस दौरान एकराम अंसारी की पत्नी शाहिदा बेगम मोबाइल से वीडियो बनाती रही। घटना के बाद आरोपियों ने वीडियो दिखाकर पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया, तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इस मामले में 4 घंटे के अंदर आरोपी दंपति को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसमें कांड संख्या 150/26 दर्ज किया गया है।

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास
मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने बताया कि, मामले में गिरफ्तार एकराम अंसारी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है, उसके खिलाफ औरतों से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस पीड़िता और आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उन्हें जल्द ही न्यायालय के सामने पेश करेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

आरटीओ कार्यालय के सामने संचालित दुकानों को हटाने से पहले हो पुनर्वास, महापौर संजू देवी राजपूत ने दिए निर्देश

कोरबा, 10 जून 2026। आरटीओ कार्यालय के सामने वर्षों से संचालित ठेलों और दुकानों को हटाने के प्रस्ताव के बीच...

More Articles Like This