कोरबा :- जिले के भिलाई बाजार क्षेत्र के ग्रामवासियों ने अपनी जमीन और आजीविका पर पड़े प्रभाव को लेकर अब रोजगार के अधिकार की लड़ाई तेज कर दी है, सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और SECL की गेवरा परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण से प्रभावित मूलनिवासी परिवारों को स्थायी नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि परियोजना विस्तार के चलते उनकी पुश्तैनी जमीन, रोजगार के साधन और सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद वास्तविक प्रभावित परिवारों को दरकिनार कर बाहरी लोगों द्वारा केवल नौकरी पाने के उद्देश्य से जमीन खरीदी जा रही है, जो न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि मूलनिवासियों के अधिकारों का सीधा हनन भी है।
भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों को स्थायी नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग, बाहरी लोगों की दखल पर जताई आपत्ति

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, जनपद सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपने हक की आवाज बुलंद की















