दीवार के किनारे छिपा मिला 5 फीट लंबा नाग, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा, जंगल में छोड़ा,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। बारिश का मौसम शुरू होते ही कोरबा जिले में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला खरमोरा क्षेत्र का है, जहां एक घर के पास दीवार की स्लैब के पीछे करीब 5 फीट लंबा विषैला नाग छिपा बैठा मिला। नाग को देखते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।


स्थानीय निवासी आर. ए. पाण्डेय ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सावधानीपूर्वक स्लैब के पीछे छिपे नाग को बाहर निकाला और सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर थैले में रखा। इसके बाद नाग को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम की सराहना की।


जितेंद्र सारथी की अपील उन्होंने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में विशेष रूप से रात के समय सतर्क रहें। यदि कहीं नाग, करैत या अन्य विषैले सांप दिखाई दें तो उन्हें पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत रेस्क्यू टीम के हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दें।
रिपोर्ट: मनीष जायसवाल
JB News Korba

- Advertisement -
Latest News

“मिठाई की दुकान में बाथरूम बना बर्तन धोने की जगह! वीडियो वायरल होते ही खाद्य विभाग का एक्शन, न्यू दिल्ली स्वीट्स का लाइसेंस सस्पेंड”

कोरबा। निहारिका क्षेत्र स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स में मिठाई और पकवान तैयार करने में उपयोग होने वाले बर्तनों को...

More Articles Like This