जंतर-मंतर तक पहुंची आवाज: डीएड अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे की उठाई मांग,देखिए विडिओ

Must Read


नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीएड (D.Ed) अभ्यर्थियों का नियुक्ति को लेकर जारी आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। पिछले 210 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर डटा हुआ है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग करते हुए तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं।


अभ्यर्थियों का कहना है कि न्यायालयों के निर्देशों के बावजूद राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, जिससे हजारों प्रशिक्षित युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उनका आरोप है कि शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण उन्हें लंबे समय से सड़कों पर संघर्ष करना पड़ रहा है।
जंतर-मंतर पर मौजूद प्रतिनिधिमंडल ने देशभर में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चल रहे आंदोलनों के प्रति भी एकजुटता जताई। उन्होंने हालिया नीट परीक्षा विवाद और छात्रों की मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति भी समर्थन व्यक्त किया।
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव नियुक्तियों में देरी की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए पद छोड़ें।
न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप डीएड अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं।
संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह केवल डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के उन लाखों युवाओं की आवाज है जो रोजगार और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों पर न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक नियुक्ति नहीं होती और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

- Advertisement -
Latest News

NEET प्रदर्शन: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से हटाया; अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई हिरासत में,देखिए विडिओ

NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा...

More Articles Like This