कोरबा: कुदमुरा रेंज में 45 हाथियों की मौजूदगी, कई स्थानों पर कर रहे विचरण, ग्रामीणों में दहशत

Must Read

कोरबा :  कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ दिनों से हाथियों ने कुदमुरा और चचिया धान खरीदी केंद्रों को अपना निशाना बना लिया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं अब कुदमुरा रेंज में 45 हाथी पांच अलग-अलग स्थानों पर झुंड बनाकर विचरण कर रहे हैं जिससे ग्रामीणों की समस्या और बढ़ गई है।

वन विभाग ड्रोन कैमरा की मदद से हाथियों पर निगरानी बनाए रखा है। वहीं वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हाथियों की मौजूदगी वाले व आसपास के ग्राम में मुनादी कराकर ग्रामीणों को लगातार सतर्क कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन दिनों रेंज के कुदमुरा परिसर में 35 हाथी दो अलग-अलग झुंडों में सक्रिय हैं जबकि 8 हाथी चचिया परिसर तथा एक-एक लोनर गुरमा व कलमीटिकरा में डेरा डाल रखा है। 

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This