कांकेर के किलेपार में मिस्त्री की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव, बोरे और केले के पत्तों से ढका था शरीर

Must Read

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नरहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपार में शनिवार को एक मिस्त्री की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बालोद जिले के अंडा गांव निवासी संतु राम देशमुख (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। संतु राम बीते कुछ समय से किलेपार गांव में अपनी दीदी और जीजा के घर रहकर मजदूरी और मिस्त्री का काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। संतु राम का शव खेत के पास मिला, जिसे किसी ने बोरे और केले के पत्तों से ढक रखा था। जब शाम को किसान खेतों से लौटे तो उन्होंने लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नरहरपुर थाना और हल्बा चौकी पुलिस ने जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे घावों के निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया है ताकि अपराध से जुड़े सबूत जुटाए जा सकें। शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि संतु राम शांत स्वभाव का व्यक्ति था और किसी से उसका विवाद नहीं था। वह रोजमर्रा का मजदूर था और अपने काम में ही व्यस्त रहता था। ऐसे में उसकी हत्या ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सभी कोणों से मामले की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से किलेपार गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

- Advertisement -
Latest News

भू अर्जन मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। घरघोड़ा क्षेत्र एसईसीएल द्वारा ग्राम पोरडा, पोरडी तथा कुर्मीभौना में किये जा रहे भू अर्जन से संबंधित समस्याओं...

More Articles Like This