विधायक राजेश मूणत के बंगले के सामने बीजेपी-कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच बहस

Must Read

रायपुर। शहर के जीई रोड स्थित एनआईटी के पास बने साइंस कॉलेज मैदान की चौपाटी को हटाने की कार्रवाई को लेकर मंगलवार देर रात से ही राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। चौपाटी हटाने की प्रशासनिक तैयारी की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता अपने समर्थकों और दुकानदारों के साथ मौके पर ही पहुंच गए और रातभर धरने पर बैठे रहे। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को मनमानी बताते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया।

रात के समय तनाव तब और बढ़ गया जब रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के आवास के सामने कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए इसलिए पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।

शनिवार सुबह हालात तब और गरम हो गए जब पुलिस बल और नगर निगम का अमला जेसीबी क्रेन तथा अन्य उपकरणों के साथ चौपाटी हटाने पहुंचे है। पुलिस ने पहले इलाके को घेरा, फिर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। कांग्रेस समर्थकों ने जोरदार विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने कहा कि यह चौपाटी वर्षों से उनकी आजीविका का केंद्र रही है और अचानक बिना समुचित विकल्प दिए इसे हटाने का निर्णय अनुचित है। उनका कहना था कि प्रशासन को पुनर्वास की व्यवस्था के बिना कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें मौके से दूर खदेड़ना शुरू किया। कुछ प्रदर्शनकारियों को अस्थायी रूप से हिरासत में लेने की भी खबर है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि चौपाटी हटाने की कार्रवाई नगर निगम के आदेश के अनुसार की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच

कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...

More Articles Like This