CG News – डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप, भड़के पिता ने चेंबर में घुसकर जड़ा थप्पड़

Must Read

कोरबा जिले में बच्चे का गलत इलाज का आरोप लगाते हुए पिता ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। इसका CCTV भी सामने आया है। घटना 16 जून की है। कोसाबाड़ी में डॉक्टर सुबोध थवाईत अपने चेंबर में बैठे थे, तभी पिता ने पहले गेट बंद करवाया। फिर मोबाइल में कुछ तस्वीरें दिखाई और एक थप्पड़ जड़ दिया।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। डॉक्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके मुताबिक, पिता का आरोप है डॉक्टर सुबोध ने उनके 5 साल के बेटे को टीका लगाया था जिसके बाद बच्चे के जांघ में इंफेक्शन हो गया था। तब डॉक्टर ने सर्जरी कराना पड़ेगा बोलकर परिजनों को डरा दिया था।

जब परिजनों ने रायपुर के :निजी अस्पताल से इलाज कराया जिससे बच्चे की हालत में सुधार हो गया। तब नाराज पिता 1 महीने बाद कोरबा के डॉक्टर सुबोध के क्लीनिक पहुंचा और आपके गलत इलाज से बच्चे की तबीयत बिगड़ी ऐसा बोलकर थप्पड़ जड़ दिया।

बचाव में डॉक्टर ने पकड़ा हाथ

बचाव में डॉक्टर ने भी उसका हाथ पकड़ लिया था। फिर वहीं मौजूद शख्स ने बाहर से और लोगों को बुलाकर लाया जिससे मामला शांत हुआ। मरीज के पिता का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उल्टा मरीज को लेकर डराने लगे।

- Advertisement -
Latest News

नाबालिग से दुष्कृत्य के दोषी को आजीवन कारावास, विशेष न्यायाधीश एफटीएससी पॉक्सो का फैसला

कोरबा। पड़ोसी जिले में रहने वाला युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसे अलग अलग स्थानों...

More Articles Like This