मासूम की मौत के बाद जागा निगम…! दादर में चला डॉग कैचिंग अभियान…परिजनों को ₹1 लाख सहायता

Must Read

कोरबा, 17 जुलाई। दादर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय प्रकाश पटेल की दर्दनाक मौत के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। घटना के अगले ही दिन नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने मौके का निरीक्षण किया और इलाके में विशेष डॉग कैचिंग अभियान शुरू कराया। साथ ही महापौर के निर्देश पर मृतक के परिजनों को ₹1 लाख की तात्कालिक सहायता देने की घोषणा की गई।

घटना के बाद चला विशेष अभियान

शुक्रवार को निगम अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस से घटना की जानकारी लेने के बाद दादर और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान 15 से 20 आवारा कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण केंद्र भेजा गया। निगम का कहना है कि अब तक 1,000 से अधिक आवारा कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पिता से मिलने आया था मासूम

मृतक प्रकाश पटेल मूल रूप से जांजगीर जिले का रहने वाला था। उसके पिता किशोर पटेल दादर में मजदूरी करते हैं। गुरुवार को प्रकाश अपने पिता से मिलने आया था। लौटते समय आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद दादर क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नगर निगम ने पहले से प्रभावी कार्रवाई की होती तो शायद एक मासूम की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवारा कुत्तों की सूचना तत्काल निगम को देने की अपील की है।

- Advertisement -
Latest News

ब्रेकिंग न्यूज़: कटघोरा में नदी किनारे डाबरी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला

कटघोरा। कटघोरा बस्ती के पीछे जुराली नदी के किनारे स्थित एक छोटी डाबरी में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति...

More Articles Like This