मानस नगर के जलभराव पर सीपीआई ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Must Read

कोरबा। वार्ड क्रमांक 19, मानस नगर में विगत 3 वर्षों से बारिश के पानी से दर्जनों घरों के डूबने और प्रशासनिक निष्क्रियता के खिलाफ आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला परिषद कोरबा ने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा।

सीपीआई के जिला सचिव *कॉमरेड पवन कुमार वर्मा* के नेतृत्व में मानस नगर के पीड़ित बस्तीवासियों के साथ कलेक्टोरेट पहुँचे प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पानी टंकी के पास स्थित बस्ती में लोग 20 वर्षों से निवासरत हैं। लेकिन मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण के बाद से पिछले 3 साल से बारिश में कई घरों में पानी भर रहा है। अनाज, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर नष्ट हो गए और अनेक परिवार घर छोड़कर किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं।

*2 साल से शिकायत, नतीजा शून्य*  

ज्ञापन में उल्लेख है कि वार्डवासियों द्वारा विगत 2 वर्षों से माननीय विधायक, कलेक्टर कार्यालय, नगर निगम आयुक्त, सुशासन तिहार तथा मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर 1076 पर लगातार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

*सीपीआई की तीन प्रमुख मांगें:*  

1. *तत्काल प्रभाव से* वार्ड क्रमांक 19 मानस नगर में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए।  

2. *पीड़ित परिवारों* के नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा/क्षतिपूर्ति राशि दी जाए।  

3. *दोषी पुलिया निर्माण* करने वाले ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों की उच्चस्तरीय जांच कराकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपते समय ये रहे उपस्थित:*  

इस दौरान सीपीआई जिला सचिव पवन कुमार वर्मा के साथ जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड एन.के. दास, मोहित जी, संतोष साहू, राहुल विश्वकर्मा तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष बस्तीवासी मानसी विश्वकर्मा, सरिता साहू, सिलोचना, महंत, मीना साहू, जमुना विश्वकर्मा, उर्वशी विश्वकर्मा, श्यामा, कौशिल्या साहू, अनीता श्रीवास, विमला, रानू महंत, कौशिल्या यादव, ललिता बरेठ आदि उपस्थित रहे।

जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने कहा, *”अगर 7 दिन के अंदर पानी निकासी का काम शुरू नहीं हुआ और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मानस नगर की जनता के आंदोलन के साथ खड़ी रहेगी गरीब का घर डूब रहा है, अब प्रशासन की नींद टूटनी चाहिए।”*

- Advertisement -
Latest News

देर रात गुंडों और निगरानी बदमाशों के घर पहुंची कोरबा पुलिस, दी कड़ी चेतावनी

कोरबा :-  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने...

More Articles Like This