कोरबा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, प्रभात डेयरी से काजू बर्फी और पेड़ा का लिया नमूना

Must Read

कोरबा। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 4 नवंबर 2026 को शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया।

आयुक्त दीपक अग्रवाल एवं कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर विभागीय टीम ने विभिन्न खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान निहारिका क्षेत्र स्थित प्रभात डेयरी से काजू बर्फी और पेड़ा का नमूना लिया गया। दोनों खाद्य पदार्थों को गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

खाद्य विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, शुद्धता और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़े निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन सुनिश्चित होने तक संबंधित प्रतिष्ठानों को कारोबार की अनुमति नहीं दी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग की इस जांच कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Latest News

रामपुर विधानसभा में भाजपा का बौद्धिक संवाद कार्यक्रम संपन्न, SIR सहित समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा,देखिए विडिओ

वरिष्ठ भाजपा नेताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने लोकतंत्र, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर रखे विचार कोरबा। भारतीय...

More Articles Like This