रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल के विस्तार का संकेत दिया है ।दिल्ली प्रवास से रायपुर लौटने पर आज मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री साय ने पत्रकारों से रायपुर एयरपोर्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार होगा लेकिन उसके लिए इंतजार करना होगा।पत्रकारों के छत्तीसगढ़ में 13 मंत्री की जगह पर 14 मंत्री बनाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इंतजार करिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हरियाणा फार्मूला के तहत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ने कहा कि अभी संगठन स्तर पर नियुक्ति होनी है, जिलाध्यक्षों का चुनाव होना है। इन सब को लेकर पार्टी व्यस्त है। उन्होंने कहा कि इसी नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई है।श्री साय से पत्रकारों ने अमित शाह के अंबेडकर पर दिए गए बयान को पूछे गये प्रश्न पर कहा कि उनके भाषण के एक अंश को लेकर विरोध करना सही नहीं है।कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब अंबेडकर जी का सम्मान नहीं किया। अंबेडकर जी को कांग्रेस पार्टी से बाहर जाना पड़ा। अंबेडकर जी के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव लड़ा। अब कांग्रेस के नेता अंबेडकर को लेकर इस तरह का दिखावा कर रहे हैं।
Must Read
Latest News
झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई23 बाइक चालकों पर चालान, स्टंटबाजी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा,देखिए विडिओ
कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने रविवार को झोराघाट...















