बालको थाना क्षेत्र के तराईडांड गांव में 11 नवंबर की रात शत्रुघ्न दास के घर हुई डकैती की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता कर यह खुलासा किया गया। इस घटना में पुलिस अब तक 19 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जिनसे नकदी रकम, हथियार और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किए गए थे। वहीं कुछ आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने अब जिन तीन आरोपियों को पकड़ा है, उनमें—अक्षय कुमार पावले, विनोद कुमार सलाम और लक्ष्मी नारायण गोंड शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 310(2), 310(4), 61 बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी के साथ तराईडांड डकैती कांड का बड़ा हिस्सा स्पष्ट हो गया है और शेष आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है।
Must Read
Latest News
KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच
कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...















