छत्तीसगढ़: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर

Must Read

अंबिकापुर। अंबिकापुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 की हालत गंभीर है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा के पास की है. 

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार में तीन युवक और दो युवती सवार होकर अंबिकापुर आ रहे थे. इस दौरान चठिरमा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई. जोरदार भिड़ंत की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जहां शवों को बरामद किया और घायलों को अस्पताल में भेजा. पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. आगे की कार्रवाई जारी है. 

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This