“सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक दिन में 104 चालान, ₹53,400 समंस शुल्क वसूला, 19 शराबी चालक पकड़े गए,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले के सभी थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। एक दिवसीय विशेष अभियान में कुल 104 प्रकरणों पर कार्रवाई करते हुए ₹53,400 का समंस शुल्क वसूला गया। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 19 चालकों के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान के तहत तेज रफ्तार, हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, गलत दिशा में वाहन चलाने और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं। पुलिस ने कहा कि छोटी-सी सावधानी भी बड़ी सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकती है।

- Advertisement -
Latest News

VSK ऐप की तकनीकी कमियों के बीच ऑनलाइन अटेंडेंस से वेतन काटने के आदेश का छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने किया तीव्र विरोध शिक्षकों में...

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का...

More Articles Like This