देर रात गुंडों और निगरानी बदमाशों के घर पहुंची कोरबा पुलिस, दी कड़ी चेतावनी

Must Read

कोरबा :-  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने देर रात गुंडे, निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने ऐसे व्यक्तियों के घरों पर पहुंचकर सघन सत्यापन एवं चेकिंग की, जिनके जिला बदर के लिए वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में जिला दंडाधिकारी को प्रतिवेदन भेजे जा चुके हैं।     

अभियान के दौरान संबंधित गुंडे एवं निगरानी बदमाशों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वे दोबारा किसी अपराध में संलिप्त पाए गए या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया, तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।    

कोरबा पुलिस ने बताया कि जिले में असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आमजन की सुरक्षा और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।    

कोरबा पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अपराध करने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा खनिज विभाग का खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के खिलाफ सख्त रुख

4 ट्रेक्टर जप्त तथा 8 रेत भण्डारणों को नियमों का पालन करने सख्त हिदायतकोरबा :- कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश...

More Articles Like This