रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज ऐसे लोग सवाल उठा रहे हैं, जिन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ने में कभी इच्छाशक्ति नहीं दिखाई।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुछ लोगों ने प्रदेश में नक्सलवाद को एक तरह से पालने-पोसने का काम किया। ऐसे लोगों द्वारा नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाना शोभा नहीं देता।
उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री के आशीर्वाद, केंद्रीय गृह मंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति, सुरक्षा बलों के जवानों के अदम्य साहस और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के सहयोग से नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली और नक्सलवाद समाप्त हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को सरकार और सुरक्षा बलों की इस सफलता की प्रशंसा करनी चाहिए, लेकिन अपनी कमजोरी छिपाने के लिए असत्य बातें कही जा रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार, सुरक्षा बलों और स्थानीय जनता के सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
JB News Korba Chhattisgarh | Manish Jaiswal
📌 खबर पसंद आए तो Subscribe करें, Like करें, Comment और Share जरूर करें।
















