कोरबा पुलिस बनी ‘सिंघम’, गुंडे-बदमाशों को कड़ा आदेश: त्योहारों में हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।


इसी कड़ी में कोरबा शहर के आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों और पूर्व में त्योहारों के दौरान विवाद या हुड़दंग में शामिल रहे लोगों को एसपी कार्यालय सहित विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई।
🚔 एसपी ऑफिस में बदमाशों को कड़ा संदेश
एसपी कार्यालय में लगभग 50 व्यक्तियों को उपस्थित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्हें निर्देश दिया गया कि आगामी जन्माष्टमी, गणेश पूजन और गणेश विसर्जन के दौरान कानून का पूरी तरह पालन करें और किसी भी प्रकार के विवाद, हुड़दंग या आपराधिक गतिविधि से दूर रहें।
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
🔥 पूरे जिले में लगभग 200 लोगों को समझाइश
कोरबा पुलिस के इस विशेष अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में लगभग 200 आदतन अपराधियों और निगरानी बदमाशों को बुलाकर समझाइश दी गई।
पुलिस ने उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी भी ली और स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
👀 असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के दौरान धार्मिक आयोजनों, गणेश पंडालों, पूजा स्थलों और विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए कोरबा पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर समय रहते आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
🚨 कोरबा पुलिस का ‘सिंघम’ अंदाज में बड़ा आदेश
पुलिस का संदेश बिल्कुल साफ है—
“कायदे में रहो, कानून का पालन करो और त्योहारों की खुशियों में शांति बनाए रखो। यदि किसी ने हुड़दंग, विवाद या अपराध करने की कोशिश की तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।”
कोरबा पुलिस का उद्देश्य है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी के सभी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों।
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध या अप्रिय गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
कोरबा पुलिस का संदेश— “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा।”
JB News Korba | कोरबा की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।

- Advertisement -
Latest News

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

40 पौवा अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाईकोरबा। जिले में अवैध...

More Articles Like This