वरिष्ठ वंदन कार्यक्रम में वृद्धजनों का सम्मान, सेवा और संस्कार का दिया संदेश,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कोरबा के टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य “वरिष्ठ वंदन” वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मातृ-पितृ तुल्य वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों के प्रति आदर, आत्मीयता और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और सम्मानपूर्ण जीवन की मंगलकामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बुजुर्ग केवल परिवार की धरोहर नहीं, बल्कि अनुभव, संस्कार और जीवन मूल्यों के जीवंत प्रतीक हैं। उनके अनुभवों से समाज को दिशा मिलती है और उनके आशीर्वाद से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का संबल मिलता है।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। नगर निगम क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा, बेहतर सुविधाएं और आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी से अपने बुजुर्गों का सम्मान करने और उनकी भावनाओं को समझने की अपील की।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.पी. उपाध्याय, एसडीएम श्री सरोज महिलागे, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी श्री हरीश सक्सेना, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्री योगेश जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा अजय विश्वकर्मा, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, राजेश राठौर, श्रीमती रुक्मणि नायर, श्रीमती धनकुमारी गर्ग, श्रीमती चंद्रकली जायसवाल, प्रेमकुमार साहू, अजय चंद्रा, युगल कैवर्त, ईश्वर पटेल, लक्ष्मण श्रीवास, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर, नगर निगम उपायुक्त पवन वर्मा, सचिव रामेश्वर कंवर सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सम्माननीय वरिष्ठजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि वरिष्ठजनों का सम्मान केवल एक दिन की औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

JB News Korba | Manish Jaiswal

आपका सम्मान, हमारा संस्कार।
समाचार पसंद आए तो JB News Korba चैनल को Subscribe, Like, Comment और Share जरूर करें।

JBNewsKorba #ManishJaiswal #वरिष्ठवंदन #वृद्धजनसम्मान #अंतर्राष्ट्रीयवृद्धजनदिवस #सेवासंकल्पअभियान #Korba #Chhattisgarh #SeniorCitizen #NewsUpdate

- Advertisement -
Latest News

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने ग्राम पंचायत गिरारी के ग्राम गीतकुंवारी में कार्यक्रम आयोजित

कोरबा।  प्राकृतिक खेती योजना अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत गिरारी के आश्रित ग्राम गीतकुंवारी, विकासखंड कोरबा में किसानों...

More Articles Like This