🔴🟡🔵 बड़ी खबर | कोरबा 🔵🟡🔴🍬 न्यू दिल्ली स्वीट्स का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड!🚫 सुधार होने तक क्रय-विक्रय बंद,देखिए विडिओ

Must Read


📍 कोरबा | शहर के निहारिका स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया।
🔎 निरीक्षण के दौरान वायरल वीडियो में दिखाई गई स्वच्छता संबंधी स्थिति की पुष्टि होने पर विभाग ने प्रतिष्ठान को हाइजीन व्यवस्था दुरुस्त करने और आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए हैं।


⚠️ व्यवस्था में सुधार होने तक प्रतिष्ठान में क्रय-विक्रय बंद रखने के साथ ही खाद्य लाइसेंस को सस्पेंड रखने की कार्रवाई की गई है।
🟠 प्रेम जनरल स्टोर पर भी कार्रवाई 🟠
वहीं, दर्री रोड स्थित प्रेम जनरल स्टोर के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने दुकान का निरीक्षण किया। टीम ने वहां से चायपत्ती का नमूना जांच के लिए लिया है।
🧪 जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
🟢 जनस्वास्थ्य और खाद्य स्वच्छता का मुद्दा चर्चा में
खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर हुई विभागीय कार्रवाई के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है।
📺 JB News Korba | Manish Jaiswal
🔔 JB News Korba को Subscribe करें
👍 Like करें | 💬 Comment करें | 🔄 Share करें

- Advertisement -
Latest News

🔴🟡 बड़ी खबर | हरदी बाजार में बंदर का आतंक खत्म 🟢🔵देखिए विडिओ

🐒 4-5 दिनों से लोगों को दौड़ा रहा था बंदर⚠️ करीब 4 लोगों को काटने की जानकारी🚨 वन विभाग...

More Articles Like This